बलौदाबाजार में पारिवारिक विवाद ने ली जान: कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, फिर पंहुचा आत्मसमर्पण करने

  बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के मगरवाय गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42) ने विवाद के दौरान लकड़ी के पटिये से अपनी मां बेबी बाई वर्मा (65) पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

बलौदाबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर मिली नर्स की लाश, पुलिस कर रही जांच

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर एक युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है युवती अस्पताल में ही नर्स का काम करती थी और उसकी पहचान अभिलाषा जॉन के रूप में हुई है। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से युवती का सामान भी बरामद किया है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है कि, नर्स ने आत्महत्या क्यों की। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]

बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली का प्रकोप : मौके पर ही एक युवक की मौत, 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के ग्राम पहंदा में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई, वहीं 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली गिरने से युवक प्रतीक कोसले (26) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर 3:00 से 3:30 बजे के बीच हुई, जब प्रतीक और बच्चे पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए खड़े थे। घायलों में धनी कुमार (21), विकास बंजारे (15), सौरभ बंजारे (10), छविंद्र कुमार बंजारे […]