अमित जोगी के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे राजेश मूणत; पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
रायपुर: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कथित आपत्तिजनक वीडियो साझा करने के मामले में भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए वीडियो तैयार करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बेडरूम के दृश्य दिखाना उचित नहीं: राजेश मूणत इस दौरान विधायक राजेश मूणत […]



