CG Weather Today: मानसून की विदाई के बीच बढ़ी गर्मी, रायपुर में 34.4 डिग्री; अगले 2 दिन बाद बारिश-वज्रपात के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का दौर जारी है, लेकिन बारिश थमते ही प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रायपुर में 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दो दिन बाद बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा से होकर एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों में […]



