Raipur News: शीतला माता मंदिर के सूचना बोर्ड पर विवाद, यादव समाज ने जताई नाराजगी; पीठाधीश के खिलाफ थाने में शिकायत

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर परिसर में लगे एक सूचना बोर्ड को लेकर विवाद गहरा गया है। बोर्ड पर यादव समाज की महिलाओं के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने पर समाज के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मामले में यादव समाज के प्रतिनिधियों ने पुरानी बस्ती थाने पहुंचकर मंदिर के पीठाधीश नीरज सैनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी इस तरह की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी समाज के लोगों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल उचित नहीं है। सूचना बोर्ड पर लिखे शब्दों को लेकर विवाद जानकारी के अनुसार, मंदिर […]