CG News: सुकमा के पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत, बिगड़ी तबीयत के बाद घर लाते ही तोड़ा दम
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से पोटाकेबिन में पढ़ने वाली पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। ऐर्राबोर पोटाकेबिन में अध्ययनरत बच्ची की तबीयत कई दिनों से खराब थी। गंभीर हालत में परिजन उसे छात्रावास से घर लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मेटटागुड़ा निवासी मड़कम देवे के रूप में हुई है। वह कोंटा विकासखंड के ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा में पढ़ रही थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। जानकारी मिलने पर वे 27 सितंबर को उसे […]



