छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का समापन, खिलाड़ियों को मिली करोड़ों की सौगात; उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए ₹100 करोड़ का ऐलान

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पदक विजेताओं को दी प्रोत्साहन राशि, खेलों के विकास के लिए नई कार्ययोजना का रोडमैप तैयार रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में खेलों को नई दिशा देने की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए ‘उत्कृष्ट खेल मिशन’ के तहत इस वर्ष ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और टीमों को प्रोत्साहन राशि भी वितरित की। राजधानी रायपुर में आयोजित कॉन्क्लेव […]

छत्तीसगढ़ में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आगाज, खिलाड़ियों के लिए तैयार होगा नया रोडमैप

  ० उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ, नई खेल नीति और मजबूत खेल अधोसंरचना पर विशेषज्ञों ने किया मंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेलों को नई दिशा देने की पहल के तहत मंगलवार को पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित इस कॉन्क्लेव का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने किया। कार्यक्रम में देशभर के खेल प्रशासकों, विशेषज्ञों, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में राज्य में खेल प्रतिभाओं की पहचान, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार […]