CG News: 117 साल पुरानी गणेशोत्सव परंपरा में शामिल हुए CM साय, गोल बाजार में की गणपति बप्पा की पूजा; प्रदेश की खुशहाली की कामना

  रायपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार भक्तिमय नजर आया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार रात गोल बाजार पहुंचे और श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणपति बप्पा को मुकुट पहनाकर किया पूजन मुख्यमंत्री साय ने गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास बनाए गए गणेशोत्सव पंडाल में भगवान गणेश को मुकुट पहनाया और तिलक लगाकर पूजा की। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने गणपति बप्पा की आरती उतारी और छत्तीसगढ़ की प्रगति एवं प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन के लिए […]