Flydubai Flight: पायलटों में झगड़ा और बदल गया विमान का रास्ता! 180 इस्राइली यात्रियों वाली फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी
दुबई। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट बुधवार सुबह अचानक अपने निर्धारित मार्ग से भटक गई। विमान में करीब 180 इस्राइली यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। विमान के रास्ता बदलने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई और हाईजैक की आशंका से भी हड़कंप मच गया। हालांकि, विमान के हाईजैक होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। पायलटों के बीच विवाद के बाद बदला रूट रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के दोनों पायलटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान विमान अपने निर्धारित मार्ग से हटकर सऊदी अरब की दिशा में बढ़ने लगा। विमान के […]



