Flydubai Flight: 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- स्मित मच्छार हैं हीरो
नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लायदुबई की फ्लाइट में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिससे यात्रियों और क्रू को हमलावर को काबू करने का मौका मिला। विमान में करीब 174 यात्री सवार थे। पीएम मोदी ने बताया ‘हीरो’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर उन्हें हीरो बताते हुए कहा कि बेहद खतरनाक परिस्थितियों और गंभीर रूप […]



