भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की पहली गिरफ्तारी: कारोबारी जयप्रकाश गांधी रिमांड पर, मुख्य आरोपी हरमीत खनूजा पर शिकंजा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर निवासी कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने उसे विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने दो दिन की रिमांड मंजूर कर पूछताछ की अनुमति दे दी। इस कार्रवाई से एक दिन पहले ईडी ने मामले के मुख्य आरोपी हरमीत सिंह खनूजा समेत चार लोगों के खिलाफ विशेष न्यायालय में परिवाद दायर किया था। जांच एजेंसी के अनुसार, हरमीत खनूजा ने जमीन दलालों के साथ मिलकर किसानों के मुआवजे में बड़ा खेल किया और उन्हें निर्धारित राशि का केवल आधा हिस्सा देकर बाकी रकम […]

भारतमाला प्रोजेक्ट में मुआवजा घोटाला: ED की बड़ी छापेमारी, लाखों नकद और 37 किलो चांदी बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े बहुचर्चित मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई रायपुर, अभनपुर, धमतरी और कुरुद में कुल 8 ठिकानों पर की गई। ED द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान करीब 66.9 लाख रुपये नकद, 37.13 किलोग्राम चांदी (जिसमें चांदी की ईंटें और अन्य वस्तुएं शामिल हैं), डिजिटल उपकरण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण में मुआवजा वितरण में कथित गड़बड़ी के मामले में की गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने […]

CG Breaking : भारतमाला परियोजना घोटाले में ईडी की बड़ी छापेमारी, जमीन कारोबारी गोपाल गांधी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई

रायपुर। भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनसे जुड़े लोगों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की करीब 13 अधिकारियों की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी है। छापे के दौरान अभनपुर स्थित गोपाल गांधी के घर और उनके कार्यालय को भी खंगाला गया। सुबह तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में टीम दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है। क्या है पूरा मामला भारतमाला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में हुए भूमि अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर मुआवजा घोटाले के आरोप सामने […]