बालोद में भीषण सड़क हादसा: बिजली के खंभे से टकराई कार, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल
० बुआ की शादी में शामिल होने आई थी 21 वर्षीय छात्रा, चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हिंदू होटल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, डौंडी नगर के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ चिपरा गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर स्विफ्ट कार (सीजी 07 बीएम 1040) से घर लौट […]



