वेदांता पावर प्लांट हादसा: कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, जयसिंह अग्रवाल को सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर। वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस ने जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सौंपा गया है। कांग्रेस द्वारा गठित इस जांच समिति में कुल 9 सदस्यों को शामिल किया गया है, जो मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। समिति का उद्देश्य हादसे के कारणों की पड़ताल करना और प्रभावितों की स्थिति की जानकारी जुटाना है। समिति में पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, विधायक रामकुमार यादव, विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक बालेश्वर साहू, विधायक राघवेंद्र सिंह, विधायक व्यास कश्यप, विधायक शेषराज हरवंश, जिला अध्यक्ष रश्मि गवेल और जिला अध्यक्ष […]

सोनाबेड़ा अभ्यारण्य में विस्फोटक सामग्री बरामद, CRPF की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

  गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान CRPF जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जंगल से मिला विस्फोटक जखीरा जानकारी के अनुसार मौके से 70 नग जिलेटिन 3 स्टील कंटेनर 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप की CRPF टीम द्वारा की गई। नक्सली गतिविधि की आशंका विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि यह सामान नक्सली गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। सर्चिंग अभियान तेज घटना के बाद […]

बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद मस्तूरी फायरिंग केस के आरोपियों का रील वायरल, जेल प्रशासन सख्त, मुलाकात पर रोक

  बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद मस्तूरी फायरिंग मामले के आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि जेल में मुलाकात के लिए आए लोगों ने बाहर से ही आरोपियों का रील बनाकर उसे इंटरनेट पर डाल दिया, जिसमें उन्हें दबंग और गैंगस्टर स्टाइल में दिखाने की कोशिश की गई। जनपद उपाध्यक्ष पर हुआ था हमला करीब पांच महीने पहले मस्तूरी इलाके में कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत और उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सभी आरोपी फिलहाल बिलासपुर […]