कोयला-शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 दिन और बढ़ी, 22 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ

  ० कोयला घोटाले के बाद शराब घोटाला केस में भी गिरफ्तारी, वित्तीय लेनदेन और अन्य आरोपियों की भूमिका खंगाल रही जांच एजेंसी रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अदालत ने उन्हें 5 दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब वे 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे। रामगोपाल अग्रवाल के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि EOW ने आगे की पूछताछ के लिए अदालत से अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट […]

कोयला लेवी घोटाला मामला: ACB-EOW ने नारायण साहू के खिलाफ 1000 पन्नों का पाँचवां पूरक चालान किया पेश, जांच तेज

  रायपुर। ACB-EOW ने अवैध कोयला लेवी वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नारायण साहू के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) रायपुर में पाँचवां पूरक अभियोग पत्र दाखिल किया है। यह चालान लगभग 1000 पन्नों का बताया जा रहा है। आरोपी नारायण साहू, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी का पूर्व चालक रह चुका है और वर्तमान में रायपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध है। उस पर आरोप है कि वह कोयला लेवी वसूली के संगठित नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था। जांच एजेंसियों के अनुसार, अपराध क्रमांक 03/2024 में दर्ज मामले के तहत नारायण साहू ने कथित रूप से कोयला व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं से अवैध वसूली की राशि एकत्र कर उसे […]

कोयला घोटाले में बड़ा एक्शन, IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ रुपये की 9 अवैध संपत्तियां कुर्क करने का आदेश

  रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की जांच में कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपी आईएएस समीर विश्नोई की लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की 9 अवैध अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है। इस मामले में पेश आवेदन पर विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, रायपुर ने संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपी और 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी समीर विश्नोई के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने अपराध क्रमांक 23/2024 के तहत धारा 13 (1) बी, 13 (2) पीसी एक्ट 1988 (संशोधित) के अंतर्गत आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया […]