Chhattisgarh Coal Levy Case: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नोटिस जारी किया है। एजेंसी के नोटिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण का उल्लेख किया गया है। नोटिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A और 12 के साथ IPC की धारा 420, 120-B, 384, 467, 468 और 471 का उल्लेख है। यह मामला अपराध क्रमांक 03/2024 से संबंधित है। एजेंसी की ओर से विवेचना पूरी होने के बाद विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), रायपुर के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया बताई […]

जगदलपुर में महिला आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

  ० कोर्ट के सुपुर्दनामा के बावजूद ट्रैक्टर छोड़ने के लिए मांगी थी रिश्वत, शिकायत के बाद बिछाया गया जाल जगदलपुर। बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आरक्षक पर कोर्ट के आदेश के बावजूद जब्त ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, एक सड़क दुर्घटना के मामले में कोड़ेनार पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया था। बाद में न्यायालय ने ट्रैक्टर मालिक बंगालु यादव के पक्ष में सुपुर्दनामा जारी करते हुए वाहन सौंपने का आदेश दिया था। आरोप है कि […]

कोयला-शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 दिन और बढ़ी, 22 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ

  ० कोयला घोटाले के बाद शराब घोटाला केस में भी गिरफ्तारी, वित्तीय लेनदेन और अन्य आरोपियों की भूमिका खंगाल रही जांच एजेंसी रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अदालत ने उन्हें 5 दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब वे 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे। रामगोपाल अग्रवाल के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि EOW ने आगे की पूछताछ के लिए अदालत से अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट […]

Big News : बलौदाबाजार में ACB-EOW की बड़ी दबिश, शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, अहम दस्तावेज जब्त

  बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने कई घंटों तक दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर अपने कब्जे में ले लिए। जानकारी के अनुसार ACB और EOW की संयुक्त टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित कारोबारी अहिंदर के निवास समेत उससे जुड़े अन्य ठिकानों पर दबिश दी। सुबह शुरू हुई कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कारोबारी से पूछताछ की और उसके वित्तीय लेनदेन, व्यवसायिक गतिविधियों तथा आय-व्यय से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की। […]