कही-सुनी (01JUNE-25) : छत्तीसगढ़ में सरकार और संगठन का काम अटका

रवि भोई की कलम से कहते हैं भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है और न ही प्रदेश संगठन में नई नियुक्ति हो पा रही है। प्रदेश भाजपा की पुरानी कार्यकारिणी ही अभी अस्तित्व में हैं। दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण देव अपनी कार्यकारिणी नहीं बना पाए हैं। पुरानी कार्यकारिणी में महामंत्री संजय श्रीवास्तव राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बन गए हैं तो जगदीश रामू रोहरा प्रदेश भाजपा महामंत्री (मुख्यालय) के साथ धमतरी के महापौर भी हैं। कहते हैं प्रदेश भाजपा का कई काम जगदीश रामू रोहरा के स्केन किए हुए हस्ताक्षर से […]

19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली

० संविधान बचाओ रैली के लिए जांजगीर चांपा में तैयारी बैठक संपन्न ० पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव द्वय जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ हुए बैठक में शामिल रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरूआत जांजगीर चांपा से होगी। 19 मई को जांजगीर चांपा में संविधान बचाओ रैली होगी, उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। जिला एवं विधानसभा के बाद कांग्रेस घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान लेकर जायेगी। जांजगीर चांपा में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस […]

कही-सुनी (04 MAY-25) : भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति तक लटका मंत्रिमंडल का विस्तार

रवि भोई की कलम से कहते हैं कि विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार अब भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति तक लटक गया है। कायदे से भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति अप्रैल में हो जानी चाहिए थी, पर कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव न होने से मामला पेंडिग हो गया। इस बीच पहलगाम की घटना हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेता फिलहाल आतंकवाद के सफाए में जुटे हैं। इस कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला पेंडिग में चला गया है। कहा जा रहा है कि जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक साय मंत्रिमंडल […]

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कल आएंगे रायपुर , सेंट्रल जेल में पूर्व मंत्री कवासी लखमा से करेंगे मुलाकात

रायपुर।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कल छत्तीसगढ़ आएंगे। वह कल सुबह 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुँचेंगे, जहां से वह सीधे रायपुर सेंट्रल जेल जाएंगे।सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात करेंगे। इसके बाद, वह दोपहर में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। शाम को सचिन पायलट रायपुर से दिल्ली लौटने के लिए रवाना हो जाएंगे।   आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। कथित शराब घोटाले के मामले में ED ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा को 21 जनवरी को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया […]

कही-सुनी (09 MARCH-25) : भाजपा नेताओं के अच्छे दिन आएंगे अप्रैल में ?

रवि भोई की कलम से कहा जा रहा है कि अप्रैल महीने में भाजपा के कई नेताओं के अच्छे दिन आ सकते हैं। कुछ को विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, तो कुछ को निगम-मंडलों की कुर्सी। सरकार और संगठन अब तक चुनावों का हवाला देकर नेताओं को रोके रखा था। लोकसभा के बाद नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव भी निपट गए। सभी जगह कमल खिल गए हैं। विधानसभा का बजट सत्र भी 24 मार्च तक निपट जाएगा। ऐसे में पद के इच्छुक नेताओं के सब्र का बांध टूटने की कगार पर आ गया है। कहा जाता है कि निगम-मंडल की कुर्सी के लिए मोटे तौर पर […]

कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता कल करेंगे ईडी दफ्तर का घेराव,ईडी की विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में होगा जंगी प्रदर्शन

रायपुर। ईडी के द्वारा अपनी सीमाओं से परे जाकर भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में कांग्रेस 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगा था, ईडी को जानकारी देने गये प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा। ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी अपनी जांच करे, कांग्रेस उसमें पूरा सहयोग करेगी लेकिन यदि ईडी जबरिया कांग्रेस नेताओं से दुर्व्यवहार करेगी तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जायेगा। ईडी भारतीय जनता […]

कही-सुनी (02 MARCH-25) : छत्तीसगढ़ की साय सरकार जनता की सर-आँखों में

रवि भोई की कलम से राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को जिस तरह लोगों ने समर्थन दिया है, उससे साफ़ है कि यहां की करीब 13 महीने पुरानी विष्णुदेव साय सरकार को सर-आँखों पर बैठा लिया है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को करीब 56 फीसदी वोट मिले हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 फीसदी वोट मिले थे, हालांकि राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के करीब तीन महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 52 फीसदी वोट मिले थे। लोकसभा में भाजपा ने राज्य की 11 में से 10 सीटें जीती। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में तो […]

कही-सुनी (23 FEB-25) : साय मंत्रिमडल में नए विधायकों को ही मौका मिलने के आसार

रवि भोई की कलम से चर्चा है कि विधानसभा के बजट सत्र के बाद छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय मंत्रिमडल का विस्तार संभव है। साय मंत्रिमडल में अभी दो मंत्री पद खाली हैं। रिक्त स्थान को भरने के अलावा कुछ मंत्रियों को बदला भी जा सकता है। साय मंत्रिमडल में अभी रामविचार नेताम, दयालदास बघेल और केदार कश्यप को छोड़कर सभी पहली बार मंत्री बने हैं। पहली बार मंत्री बने,अरुण साव, विजय शर्मा,श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी,लखनलाल देवांगन,लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा पहली बार के विधायक भी हैं। खबर है कि पुराने विधायकों की जगह नए चेहरों को ही मौका मिलने की संभावना ज्यादा है। हालांकि नगर निगम चुनाव के बाद पुराने […]