राज्यपाल ने किया नए विधानसभा प्रेक्षागृह का लोकार्पण, उत्कृष्ट विधायक और संसदीय पत्रकार सम्मानित
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन परिसर में बुधवार को लगभग 500 सीटों की क्षमता वाले नए प्रेक्षागृह का लोकार्पण राज्यपाल रमेन डेका ने किया। इसके बाद आयोजित ‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’ में वर्ष 2025 के उत्कृष्ट विधायक और उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, मंत्री, विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। समारोह के बाद प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की भजन संध्या […]



