छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित, 375 में शुरू नहीं हुआ सर्वे; विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी

  ० प्रश्नकाल में उठा बंदोबस्त का मुद्दा, राजस्व मंत्री बोले- राज्य में 20,551 राजस्व गांव, 371 में सर्वे जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश के गांवों के सर्वेक्षण और बंदोबस्त का मुद्दा गूंजा। कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव के सवाल पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि राज्य के 746 राजस्व गांव अब भी असर्वेक्षित हैं। इनमें 371 गांवों में सर्वेक्षण चल रहा है, जबकि 375 गांवों में अभी तक सर्वे का काम शुरू ही नहीं हो सका है। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के तहत गांवों के बंदोबस्त और सर्वेक्षण को लेकर सरकार से […]

मानसून सत्र के पहले दिन डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि, 5 मिनट के लिए स्थगित हुई विधानसभा की कार्यवाही

  ० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- छत्तीसगढ़ ने लोकसंस्कृति का अनमोल रत्न खोया, पक्ष-विपक्ष ने पंडवानी सम्राज्ञी को किया नमन रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की शुरुआत पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें लोककला की अमूल्य धरोहर बताया। श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा में श्रद्धांजलि प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने पंडवानी […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से, सदन के सुचारु संचालन को लेकर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

  ० विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई मंत्री रहे मौजूद रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है। सत्र के सुचारु संचालन और सदन की कार्यवाही को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। रायपुर स्थित विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आगामी मानसून सत्र की कार्यवाही और सदन के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बैठक […]

CG Vidhansabha : स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी जानकारी – आत्मानंद स्कूल में नए सत्र से प्री-नर्सरी कक्षाएं बंद

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सदन में आत्मानंद स्कूल के संचालन को लेकर चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने स्कूल में चल रही प्री-नर्सरी कक्षाओं को लेकर सरकार से जानकारी मांगी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जवाब में कहा कि नए सत्र से आत्मानंद स्कूल में प्री-नर्सरी कक्षाएं नहीं चलेंगी और इन कक्षाओं में आगामी सत्र में बच्चों का एडमिशन भी नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि डीएलएफ फंड के प्रावधान में बदलाव के कारण प्री-प्राइमरी के शिक्षक भी हटाए जा सकते हैं। इस निर्णय से स्कूल में छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर असर पड़ सकता है और अभिभावकों […]

विस का बजट सत्र : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में चल रही कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल से शुरू होगा बजट सत्र,3 मार्च को पेश होगा बजट, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से यानी 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 21 मार्च तक चलेगा। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज बजट सत्र को लेकर जानकारी दी बताया कि 3 मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया जाएगा। वहीं 21 मार्च तक चलने वाले सत्र में विधायकों ने 1,862 सवाल लगाए हैं, जिसमें 871 अतारांकित और 943 तारांकित सवाल विधायकों की तरफ से लगाए गए हैं। रमन सिंह ने बताया कि ज्यादातर सवाल ऑनलाइन ही है, जबकि सत्र के दौरान भी सवाल लगाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस बीच 3 मार्च को […]