CG Weather Update: मौसम बदला, तापमान गिरा; आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आज कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अगले 3 से 4 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 5 अप्रैल को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। अगले तीन दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक […]



