मुंबई में बारिश बनी आफत: चॉल ढहने से 6 की मौत, पेड़ और ग्रिल गिरने से 2 और की गई जान
० मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल भरभराकर गिरी, एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी; भारी बारिश के चलते एयरपोर्ट पर एक घंटे तक उड़ानें प्रभावित, IMD का रेड अलर्ट मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक तीन मंजिला चॉल ढहने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा पेड़ गिरने और इमारत की ग्रिल टूटकर गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में भी दो लोगों की जान चली गई। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जनजीवन बुरी तरह […]



