नौतपा में बदला मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
रायपुर। नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। अंबिकापुर और सूरजपुर समेत कई इलाकों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित 27 जिलों में बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि बीते 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कुछ क्षेत्रों में ग्रीष्म […]



