ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मैप पर छत्तीसगढ़ की नई पहचान की तैयारी, CM विष्णुदेव साय पहुंचे सिंगापुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और अहम कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर पहुंच गए हैं, जहां वे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। SING फोरम में छत्तीसगढ़ की संभावनाओं की होगी प्रस्तुति भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने प्रथम SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नामित किया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ को अपनी उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और निवेश के अवसरों को वैश्विक निवेशकों […]



