Breaking छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ED ने की बड़ी कार्रवाई, सुकमा कांग्रेस कार्यालय और पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति की अटैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा की 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच कर दी है।इसमें उनके बेटे हरीश लखमा की संपत्ति के साथ-साथ सुकमा में स्थित कांग्रेस कार्यालय की इमारत भी शामिल है। खास बात यह है कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यालय भवन को ईडी द्वारा अटैच किया गया है। जेल में हैं कवासी लखमा कवासी लखमा इस समय पहले से ही ईडी की हिरासत में जेल में बंद हैं। उनके बेटे हरीश लखमा की रायपुर […]

Big News : केस खत्म करने के लिए 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, 20 लाख की किश्त लेते CBI के हत्थे चढ़ा ED के डिप्टी डायरेक्टर

  भुवनेश्वर। ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक डिप्टी डायरेक्टर 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकडे गए। उन पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है.जानकारी के मुताबिक, ईडी अधिकारी पर केस खत्म करने के लिए कारोबारी से 5 करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी और फिर 2 करोड़ में डील डन हुई थी. हालांकि, जब कारोबारी ने अधिकारी को रिश्वत की पहली किस्त दी तभी ईडी अधिकारी पर सीबीआई ने शिकंजा कसा. सीबीआई ने ईडी अधिकारी चिंतन रघुवंशी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि सीबीआई ईडी अधिकारी से पूछताछ कर रही है. पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई ने ओडिशा में एक […]

ED ने FIITJEE के मालिक DK गोयल और कोचिंग सेंटर्स पर की छापेमारी, हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का है आरोप

दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने FIITJEE कोचिंग संस्थान से जुड़े दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में 10 स्थानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई इसलिए हुई क्योंकि इस कोचिंग संस्थान ने अपने कई सेंटर्स को अचानक बंद कर दिया था जिसके बाद इसे विरोध का सामना करना पड़ा था. ये छापेमारी FIITJEE के मालिक डीके गोयल से जुड़े ठिकानों पर भी हुई है. दरअसल लंबे समय से FIITJEE के सेंटर्स बंद होने से कई बच्चों के अभिभावक परेशान थे जिन्होंने एडवांस फीस जमा कर दी थी. सेंटर्स बंद होने पर परिजनों ने जगह-जगह FIR दर्ज कराई थी. लगभग सभी FIR में धोखाधड़ी, बेईमानी और विश्वासघात का आरोप लगा था. अब […]

कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता कल करेंगे ईडी दफ्तर का घेराव,ईडी की विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में होगा जंगी प्रदर्शन

रायपुर। ईडी के द्वारा अपनी सीमाओं से परे जाकर भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में कांग्रेस 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगा था, ईडी को जानकारी देने गये प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा। ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी अपनी जांच करे, कांग्रेस उसमें पूरा सहयोग करेगी लेकिन यदि ईडी जबरिया कांग्रेस नेताओं से दुर्व्यवहार करेगी तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जायेगा। ईडी भारतीय जनता […]