केरल की राजनीति में भूचाल: पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर ED की रेड
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजनीति में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब Enforcement Directorate (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बहुचर्चित CMRL-Exalogic मासिक भुगतान मामले को लेकर की गई, जिसने राज्य की सियासत को गरमा दिया है। बेटी की कंपनी पर जांच, ED की पैनी नजर इस मामले के केंद्र में विजयन की बेटी T Veena की आईटी कंपनी Exalogic Solutions है। आरोप है कि कंपनी को Cochin Minerals and Rutile Limited (CMRL) से भारी रकम मिली, लेकिन बदले में कोई वैध सेवा नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक, ED पहले ही टी वीना से पूछताछ कर […]



