आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो सटोरिये गिरफ्तार; टेलीग्राम-व्हाट्सएप से चला रहे थे नेटवर्क

  कवर्धा। कवर्धा जिले में आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस ने थाना पंडरिया क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पंडरिया थाना टीम ने घोघरापारा क्षेत्र में मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की। छापेमारी के दौरान महेंद्र ढीमर उर्फ छोटा (25 वर्ष) और नागेश्वर उर्फ सोनू राव (31 वर्ष), दोनों निवासी पंडरिया, को रंगे हाथों सट्टा संचालन करते हुए पकड़ा गया। लेन -देन के लिए डिजिटल माध्यम पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी […]

आईपीएल सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार, 50 लाख का डिजिटल सेटअप बरामद

बलौदाबाजार।आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बलौदाबाजार पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा नेटवर्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से संचालित हो रहा था और देश के अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में यह एक संगठित ऑनलाइन सट्टा रैकेट पाया गया, जो किराए के मकान से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संचालन कर रहा था। कैसे हुआ खुलासा? 4 अप्रैल 2026 को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने अजय बत्रा को आईपीएल मैचों पर मोबाइल से सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों […]