‘मन की बात’ जनभागीदारी का सशक्त मंच, विकसित भारत के संकल्प को मिल रही नई ऊर्जा : सीएम विष्णु देव साय
० मुख्यमंत्री निवास में सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी, पर्यावरण, जल संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा और नवाचार पर दिए गए संदेशों को बताया प्रेरणादायी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ आज जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बन चुकी है, जो विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक कड़ी के माध्यम से देशभर के नवाचारों, जनसहभागिता और प्रेरणादायी प्रयासों को […]



