दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन, मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा

  दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंच पर एक भावुक पल देखने को मिला, जब पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उनका गला भर आया, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें संभाला। नामांकन में जुटे भाजपा के दिग्गज नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ […]

राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव: तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार

  भोपाल। राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश से अपने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार शाम भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दोनों नामों की औपचारिक घोषणा की। तरुण चुग पर फिर जताया राष्ट्रीय नेतृत्व ने भरोसा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग लंबे समय से संगठन में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। कई राज्यों में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला उनके प्रति केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास […]