दतिया में भाजपा में बगावत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही हाईवे जाम, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

  दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा उम्मीदवार बदलने के फैसले के बाद जिले में सियासी बवाल खड़ा हो गया। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। पूरी रात चले प्रदर्शन को हटाने के लिए शनिवार तड़के पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प और पथराव भी हुआ। रातभर हाईवे पर डटे रहे समर्थक भाजपा की उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता दतिया-झांसी हाईवे पर जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने ‘नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद’ और ‘टिकट वापस लो’ के नारे लगाए और साफ […]