Datia By-Election Result: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह ने BJP के आशुतोष तिवारी को 6,056 वोटों से हराया

दतिया। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है। अंतिम मतगणना के बाद घोषित आधिकारिक परिणामों में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,056 वोटों के अंतर से पराजित कर विधानसभा सीट अपने नाम कर ली। जीत की घोषणा के साथ ही दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। शहर में मिठाइयां बांटी गईं, आतिशबाजी हुई और पार्टी कार्यालयों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हार के बाद बोले आशुतोष तिवारी- ‘जनादेश सिर आंखों पर’ चुनाव परिणाम स्पष्ट होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष […]

दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन, मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा

  दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंच पर एक भावुक पल देखने को मिला, जब पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उनका गला भर आया, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें संभाला। नामांकन में जुटे भाजपा के दिग्गज नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ […]