NEET पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन: अब पेपर लीक पर 10 साल तक जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना; लोकसभा में पेश हुआ सख्त संशोधन विधेयक
० परीक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट, स्पेशल टास्क फोर्स और बायोमेट्रिक सुरक्षा समेत कई बड़े प्रावधान प्रस्तावित नई दिल्ली। देशभर में नीट पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया गया। प्रस्तावित कानून में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली करने वालों के लिए पहले से कहीं अधिक कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह विधेयक लोकसभा में पेश किया। इस दौरान […]



