NEET UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए राहत: सिम्स ने शुरू की 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन
रायपुर। नीट यूजी 2026 के परिणाम और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों पर बढ़ रहे मानसिक दबाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर ने महत्वपूर्ण पहल की है। विद्यार्थियों को तनाव, चिंता और मानसिक परेशानियों से उबारने के लिए सिम्स ने 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त, छत्तीसगढ़ के निर्देश पर सिम्स के मनोरोग विभाग द्वारा यह विशेष हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। इसके तहत विद्यार्थी परीक्षा परिणाम, काउंसिलिंग, प्रवेश प्रक्रिया और भविष्य को लेकर उत्पन्न तनाव या मानसिक उलझनों के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। सिम्स प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मोबाइल नंबर 9425502353 को […]



