रायगढ़ में तालाब में मिला हाथी शावक का शव, 51 हाथियों के दल में था शामिल; डूबने से मौत की आशंका
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हाथियों की लगातार आवाजाही के बीच एक हाथी शावक की मौत से हड़कंप मच गया। तमनार वन परिक्षेत्र के छैडोरिया गांव के पास एक तालाब में हाथी के बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। वन विभाग के अनुसार, प्रथम दृष्टया शावक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। सुबह तालाब पहुंचे ग्रामीणों ने देखा शव बुधवार सुबह छैडोरिया गांव के कुछ ग्रामीण तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़े हाथी शावक के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी […]



