CG Politics: मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की कंपनी को करोड़ों का प्लॉट देने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

  रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वन मंत्री केदार कश्यप की पत्नी शांति कश्यप से जुड़ी कंपनी राधिका पैलेस प्राइवेट लिमिटेड को कचना की जमीन के बदले सड्डू में करीब 23,327 वर्गफीट का प्लॉट प्रस्तावित किया गया है। कांग्रेस ने इस भूखंड की संभावित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताते हुए पूरी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए? प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि राधिका पैलेस प्राइवेट लिमिटेड की कचना के नालापारा क्षेत्र […]