महंगाई पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, दीपक बैज बोले- शक्कर-तेल-प्याज के बढ़ते दामों में आम आदमी त्योहार कैसे मनाए?

  रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि शक्कर, खाद्य तेल, प्याज, दाल और अन्य जरूरी सामानों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में लोग त्योहार कैसे मनाएंगे। ‘एक पखवाड़े में शक्कर 40 से 50 फीसदी महंगी’ दीपक बैज ने दावा किया कि पिछले करीब 15 दिनों में शक्कर की कीमतों में 40 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं खाद्य तेल के दाम दोगुने होने और प्याज के करीब 50 रुपये किलो तक पहुंचने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे […]