Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज भूकंप, टिहरी में भी कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग

  देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार देर रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज भूकंप आया, जबकि टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता का हल्का झटका दर्ज किया गया। हालांकि, दोनों जिलों में जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी समेत कई इलाकों में सोमवार देर रात करीब 1:21 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटका इतना तेज था कि कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और परिजनों व आसपास के लोगों को […]