जापान में फिर कांपी धरती: 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई इलाकों में महसूस हुए तेज झटके

  टोक्यो। जापान में रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। देश के उत्तर-पूर्वी तट के पास स्थित इवाते (Iwate) क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र समुद्र में जमीन से करीब 40 किलोमीटर की गहराई में था। इसके झटके आओमोरी समेत आसपास के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। समुद्र के भीतर था भूकंप का केंद्र जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 7:25 बजे इवाते प्रांत के तट के पास भूकंप आया। इसका केंद्र समुद्र […]

वेनेजुएला में महाविनाश! 920 मौतें, 50 हजार से ज्यादा लापता; मलबे के नीचे गूंजी नवजात की पहली किलकारी

  ० दो भीषण भूकंपों से तबाही, भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी मेडिकल टीम और राहत सामग्री   काराकस। वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने अभूतपूर्व तबाही मचा दी है। अब तक 920 लोगों की मौत, 3,360 से अधिक लोग घायल और 50 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं, लेकिन लगातार आ रहे झटकों और भारी तबाही के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। मलबे के नीचे गूंजी नवजात की किलकारी इस भीषण त्रासदी के बीच राजधानी काराकस से उम्मीद जगाने वाली एक भावुक घटना […]

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का अलर्ट; तटीय इलाकों में मची अफरा-तफरी

  मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी दहशत फैला दी। भूकंप के तेज झटकों के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और आसपास के कई तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। प्रशासन ने लोगों से तत्काल सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। जनरल सैंटोस के पास था भूकंप का केंद्र फिलीपींस की भूकंप एजेंसी PHIVOLCS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जनरल सैंटोस शहर के निकट समुद्री क्षेत्र में था। सुबह 7:37 बजे आए इस भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई, जिससे मिंडानाओ के कई हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए। […]

मणिपुर में तड़के लगा 5.2 तीव्रता का भूकंप का झटका , जापान में सुनामी की चेतावनी

दिल्ली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार मंगलवार तड़के मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं जापान में आए तेज भूकंप के बाद समुद्र में ऊंची लहरें उठीं और तटीय इलाकों में सुनामी का असर देखा गया। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मणिपुर में सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी NCS के मुताबिक, सुबह 5:59 बजे कामजोंग जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 62 किलोमीटर की गहराई पर था। अचानक आए झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी प्रकार के […]

जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट; तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

  इंटरनेशनल न्यूज़। जापान में सोमवार को आए तेज भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत फैला दी। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में ले जाने के निर्देश प्रशासन ने खासतौर पर इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों या ऊंचे इलाकों में जाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक समुद्र में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जो तट पर पहुंचकर भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। जापान […]

जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह कांपी धरती, 15 मिनट में दो बार आया भूकंप

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पहला भूकंप सुबह 4 बजकर 22 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। इसके ठीक 15 मिनट बाद सुबह 4 बजकर 37 मिनट पर दूसरा झटका महसूस हुआ। हालांकि, इस बार भूकंप की तीव्रता कम रही और यह 3.0 दर्ज की गई। दूसरे भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई जा रही है। लगातार दो झटकों के कारण लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।