Close

मुख्यमंत्री के शुभ संदेश के साथ शुरू हुआ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023,होंगी कई प्रतियोगिताएं

रायपुर। मुख्यमंत्री के शुभ संदेश के साथ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवम लोक साहित्य सम्मेलन 2023 का आगाज हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ प्रेम साय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। युवा कल्याण एवम् खेल मंत्री उमेश पटेल ने युवा उत्सव के शुभारम्भ अवसर की अध्यक्षता की। इस मौके पर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया भी उपस्थित।कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के धार गायन से हुआ।

गौरतलब है कि युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़िया खेल जैसे कि फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं होंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में देखने को मिलेगी। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 30 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव में प्रदेशभर के 3 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

scroll to top