Close

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में धरने में शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव एवं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या के विरोध में आज जगदलपुर में आयोजित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के घेराव में शामिल होंगे।

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस सरकार की शह पर षडयंत्र पूर्वक, सुनियोजित तरीके से लक्ष्य करके भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा द्वारा 16 फरवरी को बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में रैली निकालकर आईजी कार्यालय के सामने धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल इस अवसर पर शामिल रहेंगे।

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने बताया कि बस्तर में घेराव के बाद 17 फरवरी को प्रदेश की 400 से अधिक सड़कें जाम की जाएंगी। लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी सफल नहीं होने देगी।

scroll to top