Close

महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार रमेश बैस 23 फ़रवरी को आएंगे राजधानी

The Governor of Tripura, Shri Ramesh Bais calling on the Union Home Minister, Shri Amit Shah, in New Delhi on August 09, 2019.

रायपुर। महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस 23 फ़रवरी को तीन दिनी प्रवास पर राजधानी आ रहे हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के पश्चात पहली बार 23 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे विवेकानंद विमानतल माना रायपुर आगमन हो रहा है। रमेश बैस महाराष्ट्र से पहले त्रिपुरा और झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके हैं।

प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि आज एक छत्तीसगढ़िया सपूत देश की आर्थिक राजधानी का राज्यपाल बना है। रायपुर में 3 दिन के प्रवास पर राज्यपाल रहेंगे तत्पश्चात दिनांक 25 फरवरी को उनका दिल्ली प्रस्थान होगा। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रायपुर की जनता व शुभचिंतक उनका भव्य स्वागत करेंगे।

 

scroll to top