Close

फ्लाइट के बाद अब बस की सीट पर एक शख्स ने शराब के नशे में किया पेशाब

नेशनल न्यूज़। फ्लाइट में एक शख्स द्वारा महिला पर पेशाब करने के मामले के बाद अब बस में महिला की सीट पर एक शख्स के पेशाब करने का मामला सामने आया है। कर्नाटक से ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक बस में एक शख्स ने एक महिला की सीट पर पेशाब कर दिया।

बस विजयपुरा से मैंगलोर जा रही थी। यह नॉन-एसी स्लीपर बस थी। जब यह मैंगलोर के रास्ते में थी, तो इसे ढाबे के पास रात के खाने के लिए रोक दिया गया था। जब सब लोग बस से उतरे तो एक 30 साल के आदमी ने 20 साल की लड़की की आरक्षित सीट पर पेशाब कर दिया। आरोपी नशे की हालत में था।

 

scroll to top