Close

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 की उम्र में निधन

पुणे। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार ”दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।” उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल, एक बेटा तथा एक बेटी हैं। सूत्र ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा।

देवी सिंह शेखावत और प्रतिभा पाटिल का विवाह 7 जुलाई 1965 को हुआ था। देवीसिंह अमरावती से मेयर होने के अलावा वे वहां से विधायक भी चुने गए थे। इसके साथ ही वह शेखावत शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे हैं।

देवीसिंह ने मुंबई विश्वविद्यालय से 1972 में पीएचडी की थी। विद्या भारती शिक्षण संस्था फाउंडेशन द्वारा संचालित कॉलेज के प्राचार्य रहे देवीसिंह शेखावत अमरावती से 1985 में विधायक चुने गए थे।

scroll to top