Close

दिल दहलाने वाली घटना : बहू के शव के टुकड़ों का सूप बनाकर पी रहे थे सास -ससुर

इंटरनेशनल न्यूज़। हांगकांग में एक बेहद दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। हांगकांग में दिल्ली के श्रद्धा जैसे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यहां पुलिस ने मॉडल एब्बी चोई की हत्या करके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में मृतका के पूर्व पति के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के घर में फ्रिज से मॉडल के पैरों के टुकड़े मिले हैं। हालांकि अभी भी सिर समेत शरीर के कई हिस्से ढूंढना बाकी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घर से सूप के दो कप मिले हैं जिनमें मानवीय अंग थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मॉडल का पूर्व पति और उसके परिवारवालों के साथ वित्तीय विवाद चल रहा था। हत्या को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। घर से मॉडल के अंग काटने हेतु उपकरण भी बरामद हुए हैं।

 

scroll to top