Close

आज का इतिहास 28 फरवरी : 1928 में आज ही के दिन भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का किया था आविष्कार

देश और दुनिया में 28 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 28 फरवरी का इतिहास (28 February Ka Itihas) जानेंगे।

28 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1928 में आज ही के दिन भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था और इसी दिन को हर वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

 

28 फरवरी का इतिहास (28 February Ka Itihas) इस प्रकार है:
2005 में आज ही के दिन मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार हुआ था।
2005 में 28 फरवरी के दिन ही पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की अनुमति दी थी।
1999 में आज ही के दिन ब्रिटेन के एंडी एल्सन एवं कोलीन प्रेसकोट ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया है।
1995 में 28 फरवरी के दिन ही अमेरिका के कोलोराडो में देनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू हुआ था।
1992 में आज ही के दिन ब्रिटेन एवं भारत के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग के समझौते पर साइन हुए थे।
1991 में 28 फरवरी के दिन ही अमेरिका और गठबंधन सेना ने इराक में युद्ध विराम की घोषणा की थी।
1991 में आज ही के दिन इराकी सुरक्षा बलों के सरेंडर के साथ दुनिया बदलने वाली जंग ‘खाड़ी युद्ध’ खत्‍म हुआ था।
1975 में 28 फरवरी के दिन ही अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया था।
1943 में आज ही के दिन कोलकाता का हावड़ा पुल (रविन्द्र सेतु) शुरू हुआ था।
1928 में आज ही के दिन भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया था और इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
1847 में 28 फरवरी के दिन ही अमेरिका ने सकरामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को हराया था।
1835 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई थी।
यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023

28 फरवरी का इतिहास (28 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1944 में आज ही के दिन भारतीय हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक रवीन्द्र जैन का जन्म हुआ था।

28 फरवरी को हुए निधन
2007 में आज ही के दिन प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन हुआ था।
1963 में 28 फरवरी के दिन भारत के पहले राष्‍ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का निधन हुआ था।
1936 में आज ही के दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का स्विटजरलैंड में निधन हुआ था।
1924 में 28 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता सोहराब मोदी का निधन हुआ था।

scroll to top