Close

होली टिप्स: आँखों में चला जाए होली का रंग तो इन टिप्स को करें फॉलो , मिलेगी राहत

होली का त्यौहार हम काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। वही, कई बार होली का रंग हमारे आंखों में चला जाता है जिससे आंखों में काफी ज्यादा दर्द होता है। आँखों में रंग चला जाए तो इन टिप्स को फॉलो करें –

आप में से कई लोग होंगे जो होली में स्किन की परेशानियों से बचने का इलाज तो कर लेते हैं लेकिन आंखों की देखभाल करना भूल जाते हैं। कई लोगों को रंग के कारण एलर्जी का भी सामना करना पड़ता होगा। ऐसे में एक्सपर्ट की ओर से बताई गई कुछ बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।

आंखों के आसपास तेल लगाएं
कई लोग होली के दिन सिर्फ शरीर पर ही तेल लगाते है। आपको आंखों के आसपास याद से तेल लगाना चाहिए। ऐसा करने से रंग आंखों में जल्दी नहीं जाता है। साथ ही रंग को छुड़ाने में भी आसानी होती है।

आंखों को न धोएं
गलती से आंखों में रंग चला जाता है तो कई लोग आंखों को पानी से धो लेते है। ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पूरी आंखों में रंग चला जाता है और यह ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आपको आई क्लीनर ड्रॉप का इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी मदद से रंग आसानी से आंखों से निकल जाएंगा।

आंखों को रगड़ें नहीं
कई बार हमें रंग के कारण जलन होने लगती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा हो तो भूलकर भी आंखों को रगड़े नहीं। ऐसा करने से रंग आंख में फैल जाता हैं। अगर आंखों में रंग चला जाए तो कॉटन के कपड़े की मदद से आंखों को साफ करें।

होली खेलते समय सावधानी बरतें
हमें सावधानी के साथ होली खेलना चाहिए। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि केमिकल युक्त रंग न खरीदें इस प्रकार के रंगों के कारण ही आपको स्किन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

 

scroll to top