Close

आज का इतिहास 9 मार्च : आज ही के दिन इंग्लैंड ने की स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 9 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1624 – इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1801 – ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।
1847 – हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई।
1862 – ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी।
1876 – अमरीकी अविष्कारक एलेग्ज़न्डर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का अविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन पर बातचीत हुई।

1872 – भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म।
1893 – आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना।
1897 – नारी शिक्षा की प्रणेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध कवयित्री सावित्री बाई फुले का निधन।
1922 – महात्मा गांधी राजद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद छह वर्ष के लिये जेल भेजे गये।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग एक लाख नागरिक मारे गये।

1946 – ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई।
1959 – तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ।
1969 – मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी।
2003 – उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
2006 – पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 लोग मारे गये।
2010 – राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ।

 

scroll to top