Close

आज का इतिहास 10 मार्च : आज ही के दिन औरंगजेब ने की थी शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1669- इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत।
1689- औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।
1702- पहले अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र ‘डेली कुरंट’ का प्रकाशन शुरू हुआ।
1788- कलकत्ता गजट का प्रकाशन शुरू, इसे ‘गजट ऑफ गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल’ के नाम से जाना जाता है।
1881- रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की गई।
1895- स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत।
1915- क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म।
1917- ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया।
1918- मास्को रूस की राजधानी बनी।

1948- देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण।
1951- नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन।
1963- सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोडे।
1978- इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत।
1981- चिली में संविधान लागू हुआ, राष्ट्रपति आगस्तो पिनोशे का दूसरा कार्यकाल शुरु।
1990- लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999- इंफोसिस नेस्डैक स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।
2001- पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने..
2004- स्पेन की राजधानी मेड्रिड में रेल नेटवर्क पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में 191 लोगों की मौत।
2007- सुनिता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2,012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया।

2008- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2009- राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र के नये संस्करण का परीक्षण।
2011- जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।
2014- माइग्रेन के सिरदर्द के उपचार के लिए, अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक इलेक्ट्रिक तंत्रिका उत्तेजक उपकरण को मंजूरी दी।
2016- ब्रिटेन के गायक कीथ एमर्सन का निधन।
2020- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित किया।
2022- आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रोड मार्श (74) का निधन।

scroll to top