Close

पुंछ : यात्रियों से खचाखच भरी कैब खाई में गिरी, 14 घायल

नेशनल न्यूज़। रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में यात्रियों से खचाखच भरी एक कैब के सड़क से फिसल कर खाई में गिर जाने से स्कूली छात्रों समेत 14 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना मेंढर के केरी गलहुटा गांव के पास सुबह साढ़े दस बजे के करीब हुई।

सबंधित अधिकारियों ने बताया स्कूली छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दो लड़कियों जाहिरा और रुखसाना को गंभीर चोटें आईं तथा बाद में उन्हें विशेष इलाज के लिए राजौरी के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

 

scroll to top