Close

12 अप्रैल को AICC की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी छत्तीसगढ़, महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगी हिस्सा

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 अप्रैल को बस्तर में आयोजित प्रस्तावित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए प्रदेश के दौरे पर आएंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठन स्तर पर तैयारी के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री यशवर्धन राव, रजनू नेताम एवं रूखमणी कर्मा को समन्यवय की जवाबदारी दी है।

उपरोक्त पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे प्रस्तावित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने संगठन के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर तैयारियां शुरू करें।

scroll to top