Close

गर्मी से मिलेगी राहत, पश्चिमी विक्षोभ मौसम को करेगा प्रभावित, देश के इन राज्यों में होगी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश

नई दिल्ली: अब देश के उत्तर पश्चिमी राज्य में मौसम शुष्क हो गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान पर 27 या 28 अप्रैल तक मौसम की किसी भी गतिविधि की उम्मीद नहीं है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 27 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करना शुरू करेगा। यह 27 से 30 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें देगा। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों और 29 अप्रैल को हल्की बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। लेकिन ये प्री-मॉनसून गतिविधियां कमज़ोर होंगी, इसलिए अधिकतम में कोई महत्वपूर्ण गिरावट के आसार नहीं है। साथ ही छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा समेत मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब तथा दिल्ली तक का मौसम शुष्क हो जाएगा। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

स्काईमेट वेदर के अनुसार पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में 29 अप्रैल को हल्की बारिश की गतिविधियां नजर आ सकतीं हैं। वहीं 27 से 30 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें हो सकतीं हैं। कोरोना संकट के बीच बिहार में मौसम को लेकर अच्छी खबर है। यहां तय समय पर मानसून आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने मौसम की गतिविधियों को देखते हुए भविष्यवाणी की है कि जून के मध्य में बिहार में मानसून दस्तक दे देगा। इस वक़्त बिहार के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास नजर आ रहा है. कई जिलों में तो पछुआ हवा भी चल रही है लेकिन तापमान और तल्ख़ी दिखाए हुए है। कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश भी होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें – निराशा के बर्फ के नीचे आशा की बहती नदी

One Comment
scroll to top