Close

MANSOON UPDATES: इस बार देरी से दस्तक देगा मानसून, केरल में 4 जून तक पहुंचने की संभावना

नेशनल न्यूज़। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में थोड़ी देरी होने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि इसके 4 जून तक दस्तक देने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। इसमें आमतौर पर लगभग सात दिनों की देरी या जल्दी शामिल होती है। मौसम विभाग कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में थोड़ी देरी होने की संभावना है।

केरल में मानसून के चार जून को पहुंचने की संभावना है।” दक्षिणी राज्य में मानसून पिछले साल 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में एक जून को पहुंचा था। भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना केरल के ऊपर मानसूनके आरंभ से चिन्हित होता है और यह एक गर्म और शुष्क मौसम से बारिश के मौसम में रूपांतरण को निरुपित करने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत है। जैसे जैसे मानसून उत्तर दिशा में आगे की ओर बढ़ता है, इन क्षेत्रों को चिलचिलाती गर्मी के तापमान से राहत मिलने लगती है।

scroll to top