Close

BREAKFAST RECIPIE:शाही पनीर पराठा

सामग्री:-
डॉ बनाने के लिए
मैदा(All Purpose flour)- 400 ग्राम
तेल(oil)- 3 चम्मच
नमक(Salt)- 1/2 चम्मच
पानी(Water)- 1/2 कप
स्टफिंग के लिए:-
पनीर(Paneer)- 200 ग्राम
तेल(Oil)- 1 चम्मच
प्याज(Chopped Onion)- 1
हरी मिर्च(Chopped Green Chili)- 2
अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger Garlic pest)- 1 चम्मच
कैप्सिकम(Chopped bell Pepper)- 1 कप
गाजर(Chopped Carrot)- 1 कप
हल्दी(Turmaric Powder)- 1/2 चम्मच
मिर्च पाउडर(Chili Powder)- 1/2 चम्मच
गरम मसाला(Garam masala)- 1/2 चम्मच
अमचूर पाउडर(Aamchoor Powder) – 1/2 चम्मच
नमक(Salt)- 1/2 चम्मच
तेल(Oil)- तलने के लिए

पनीर पराठा बनाने की विधि:-

० सबसे पहले एक बड़े से कटोरे में मैदा को ले ले और उसमे तेल और थोड़ा सा नमक को डाल दे और उसे अच्छे से मिला ले |

2. फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसे सान ले और उसका पूरी के आटे जैसा डॉ (लोई) बना ले |

3. फिर उसमे थोड़ा सा तेल डाल दे और उसे मिला दे फिर उसे ढक कर 10 मिनट के लिए छोड़ दे |

4. तब तक गैस पे कढ़ाई रखकर उसमे तेल डाले | फिर उसमे प्याज, हरी मिर्च और अदरक लहसुन पेस्ट को भी डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |

5. फिर उसमे कैप्सिकम और गाजर को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |

० फिर उसमे हल्दी, मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर उसे मिलाये |

० फिर उसमे पनीर को तोड़कर डाल दे और उसे थोड़ी देर तक भुने |

० अब आटे को एक बार और मिला ले और उसकी एक बॉल साइड की लोई बना ले |फिर उसे रोटी के जैसा बड़ा बेल ले |

० फिर उसके बिच में थोड़ा सा पनीर के स्टफिंग को रख दे और उसे दोनों तरफ से उसे बंद कर दे |फिर उसी तरह से दूसरे तरफ से बंद कर दे |
० अब गैस पे पैन रखे और उसमे उसे पकने के लिए डाल दे |

० थोड़ी देर बाद उसे पलट दे और उसके ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर उसे चारो तरफ पकाये |

० अब उसे मध्यम आंच पे धीरे धीरे लाल होने तक पका ले |

० . फिर उसे बिच से काट दे और उसे दही या फिर चटनी के साथ पडोसे |

० और हमारी गरमा गरम पनीर पराठा बन कर तैयार है |

scroll to top